झारखंड में धर्मांतरण के विरोध और सरना कोड की मांग लो लेकर आदिवासी नेता निशा भगत ने कराया मुंडन

1 Min Read

Nisha Bhagat

रांची। झारखंड में धर्मांतरण और सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय सरना समिति की उपाध्यक्ष और आदिवासी नेत्री निशा भगत ने राजभवन के सामने आयोजित धरने के दौरान अपने बाल मुंडवाकर गंभीर विरोध जताया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की।

निशा भगत ने कहा

मीडिया से बातचीत में निशा भगत ने कहा कि राज्य में धर्मांतरण लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है। आदिवासी बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और मिशनरी संस्थाओं का प्रभाव लगातार बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार सरना धर्म कोड लागू नहीं करती, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। केंद्रीय सरना समिति की अन्य नेत्रियों और सदस्यों ने बताया कि यह कदम आदिवासी अस्मिता और समुदाय की सुरक्षा के लिए उठाया गया है और पूरे झारखंड में इसका संदेश जाएगा।

Share This Article