झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सात नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित [Jharkhand Mukti Morcha expelled seven leaders from the party]

1 Min Read

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सख्त कार्रवाई करते हुए 7 नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह फैसला झामुमो के प्रदेश कार्यालय से लिया गया, जिसमें पार्टी के कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित हुआ।

निष्कासित नेताओं में झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मंडल, सक्रिय सदस्य सपन मोदक, बाघमारा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, खूंटी जिला के आलोक रितेश डुंगडुंग, सिमडेगा की रोजालिया शांता कंडुलना, रांची जिला के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरीस मिंज और झारखंड पिछड़ा मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष ललन चौधरी शामिल हैं।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि ये सभी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय पाए गए थे, जिसके कारण संगठन को कठोर कदम उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने की कार्रवाई, 30 बागियों को पार्टी से निकाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं