Jharkhand Legislative Assembly: झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह, राज सिन्हा को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

Anjali Kumari
1 Min Read

Jharkhand Legislative Assembly:

रांची। आज 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर आज विधानसभा परिसर में कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी की गई है। विधानसभा में आज कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।

पुलिसकर्मियों के किया जाएगा सम्मानितः

विधानसभा के रजत जयंती समारोह के पहले सत्र में सम्मान समारोह होगा। वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सितारों की महफिल जमेगी। समारोह में सीमा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

पूर्व विधायकों को भी मिलेगा सम्मानः

राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक प्राप्त लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जाएगा।

विधायक राज सिन्हा को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक का सम्मानः

इस अवसर पर उत्कृष्ट विधायक के लिए राज सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विधानसभा के 6 कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार दिया जाएगा।

Share This Article