पूर्णिया की घटना से उबले झारखंड के नेता, सी एम हेंमंत से की ये मांग [Jharkhand leaders angry with Purnea incident, made this demand from CM Hemant]

2 Min Read

CM Hemant Soren:

रांची। बिहार के पूर्णिया जिले में पांच आदिवासियों को ज़िंदा जलाकर मार दिए जाने की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर झारखंड के नेता भी उबल रहे हैं। इस मामले में झारखंड के स्वाथ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिख कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक और आदिवासी समाज पर सीधा हमला बताया है।

CM Hemant Soren:आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर चुप नहीं रहेंगेः

वहीं झारखंड के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है और इसे भाजपा सरकार की “आदिवासी विरोधी मानसिकता” का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि अब आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ चुप नहीं बैठा जा सकता।

CM Hemant Soren:सीएम हेमंत से हस्तक्षेप की मांगः

नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बिहार भेजे जाने की भी मांग की गई है, ताकि वहां जाकर जमीनी हकीकत को समझा जा सके और पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके।

CM Hemant Soren:आदिवासी समाज को कुचलने की कोशिशः

इस पूरे मामले को सिर्फ एक आम आपराधिक घटना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज को डराने और कुचलने की साजिश बताया जा रहा है। भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि वह खास तौर पर आदिवासी समाज के साथ अन्यायपूर्ण और बर्बर व्यवहार कर रही है।

CM Hemant Soren:वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश का आरोपः

इसके अलावा वोटर वेरीफिकेशन के नाम पर बिहार में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाते हुए इसे एक खतरनाक राजनीतिक साजिश करार दिया गया है। इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया गया है।

इसे भी पढ़ें

खूंटी में सीएम बोले-केंद्र को गरीबी नहीं दिखती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं