रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। राज्य के 14 में से 7 सीटों पर नामांकन हो चुका है।
इनमें 15 करोड़पति हैं। झारखंड के पहले चरण के चुनाव में खूंटी, सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में चुनाव होने हैं। जिसमें 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इन्होंने नामांकन में दाखिल एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखाई तो किसी ने पत्नी के नाम पर। ज्वेलरी से लेकर जमीन, जायदाद और बैंक खाता में जमा राशि भी इसी तरह से दर्शाया है।
एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच ने 45 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर शनिवार को एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में उम्मीदवारों की संपत्ति की जानकारी दी गई है।
चारों संसदीय सीट पर उतरीं पार्टियों में से हर एक के एक-एक उम्मीदवार करोड़पति बताए गए हैं। 45 में से 15 उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक है। औसत की दृष्टि से देखें तो उम्मीदवारों की कुल औसतन संपत्ति करीब 1.75 करोड़ रुपए बताई गई है।
भाजपा के चार में तीन, कांग्रेस के दो में से एक, झामुमो और राजद के एक-एक प्रत्याशी करोड़पति हैं। निर्दलीय 16 उम्मीदवारों में से चार करोड़पति हैं। रिपोर्ट में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के औसत संपत्ति की भी जानकारी दी गई है।
भाजपा के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपए से अधिक है। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों की एक करोड़ से अधिक, झामुमो और राजद के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति क्रमश दो-दो करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक पलामू सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम की सबसे अधिक 18 करोड़ से अधिक संपत्ति बताई गई है। वहीं खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है।
ये हैं धनकुबेर प्रत्याशीः
चमरा लिंडा-निर्दलीय-लोहरदगा, समीर उरांव-भाजपा-लोहरदगा, सुखदेव भगत-कांग्रेस-लोहरदगा, मुंडा-भाजपा-खूंटी, वीडी राम-भाजपा-पलामू, जेपी पटेल-कांग्रेस-हजारीबाग, मनीष जायसवाल-भाजपा-हजारीबाग, केएन त्रिपाठी-कांग्रेस-चतरा, काली चरण सिंह-भाजपा-चतरा, अन्नपूर्णा देवी-भाजपा-कोडरमा
इसे भी पढ़ें

