एनकाउंटर को लेकर चर्चा में झारखंड, 75 दिनों में आलोक, अमन व अनुज ढेर, कई हुए घायल [Jharkhand in news for encounter, Alok, Aman and Anuj killed in 75 days, many injured]

3 Min Read

रांची। पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर को लेकर इन दिनों झारखंड प्रदेश चर्चा में है। आमतौर पर नक्सली और उग्रवादियों का पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारे जाने की खबर आती रहती थी।

लेकिन हाल के कुछ दिनों में पुलिस के साथ एनकाउंटर में कई कुख्यात अपराधी मारे गये। वैसे अपराधी मारे गए जिनसे झारखंड के कारोबारियों में दहशत का माहौल था। पिछले 75 दिनों के दौरान झारखंड के अलग-अलग जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर की पांच घटनाएं हुई, जिनमें कुख्यात अमन साहू और आलोक उर्फ राहुल तुरी से लेकर यूपी का अनुज कन्नौजिया मारा गया, जबकि हत्या के आरोपी दो अपराधी घायल भी हुए।

75 दिनों में आलोक व अमन से लेकर अनुज हुआ ढेर

रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस ने शनिवार को कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में बीते 11 जनवरी को एनकाउंटर में बदमाश आलोक तुरी उर्फ राहुल तुरी को ढेर कर दिया था। साथ ही इसके संग मौजूद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया था।

आलोक ने आठ जनवरी को उरीमारी के पोटंगा गांव में सीसीएलकर्मी संतोष सिंह की हुई हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मांडू, कुज्जू हजारीबाग बॉर्डर चरही में जुटने वाले हैं।

इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई और क्षेत्र में लगातार छापेमारी करना शुरू किया इस दौरान तीन से चार अपराधी कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में जंगलों और बड़े-बड़े घास के बीच छुप गए और पुलिस पर लगातार फायरिंग करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई और एक बदमाश को मार गिराया। जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इनके साथ शामिल तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा।

गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में हुआ था ढेर

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एटीएस ने 11 मार्च को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अमन साहू ने एसटीएस जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने जवान पर गोली चलाई।

हमले में जवान घायल हो गया। फायरिंग के बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर को ढेर कर दिया। गैंगस्टर अमन साहू छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में था, जहां से उसे रांची लाया जा रहा था। इस बीच पलामू के चैनपुर के पास उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

रंगदारी मांगने आए उग्रवादियों पर ग्रामीणों का हमला, 1 की मौत, 2 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं