झारखंड: प्रचंड गर्मी के कारण सभी स्कूल 15 जून तक बंद [Due to extreme heat all schools closed till June 15]

1 Min Read

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रांची। झारखंड में प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी तरह के स्कूल 15 जून, 2024 तक बंद कर दिये गये हैं।

उक्त अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। इसका आदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने 11 जून, 2024 को जारी कर दिया।

पूर्व में राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित किए जाने का आदेश निर्गत किया गया था।

राज्य में भीषण गर्मी और तपिश के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में वर्ग-केजी से वर्ग-12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून, 2024 तक के लिए बंद किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार में गर्मी कहर, शेखपुरा और बेगूसराय में 48 स्टूडेंट्स स्कूल में बेहोश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं