Gangrape: नाबालिग पहाड़िया किशोरी से गैंगरेप मामले में अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, DC-SP से मांगा जवाब

1 Min Read

Gangrape:

दुमका। दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड में पहाड़िया समुदाय की एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा के निर्देश पर दुमका के डीसी और एसपी से 7 दिनों में जवाब मांगा गया है।

25 अगस्त की है घटनाः

यह घटना 25 अगस्त की देर रात काठीकुंड थाना क्षेत्र में घटी, जहां पांच युवकों ने नाबालिग पहाड़िया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना को लेकर 27 अगस्त 2025 को आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आयोग के उप सचिव योगेंद्र पी. यादव द्वारा दुमका जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

जवाब नहीं देने पर अधिकारियों को होगा समनः

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें 

Women raped: गाजियाबाद से महिला का अपहरण, दो हफ्ते तक ट्रक में बंधक बनाकर दुष्कर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं