Gangster Bittu Singh: रांची के कुख्यात गैंगस्टर बिट्टू सिंह को बेल

Juli Gupta
1 Min Read

Gangster Bittu Singh:

रांची। रांची के कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह को रांची सिविल कोर्ट से बेल मिल गई है। अपर न्यायायुक्त-5 की अदालत ने उसे जमानत दी। बिट्टू की ओर से पेश अधिवक्ताओं सुनील पांडेय और जेनी विभा ने कोर्ट में पैरवी की।

गिरफ्तारी के वक्त मिले थे हथियारः

बिट्टू सिंह को 13 जून को पुलिस ने पकड़ा था। उस वक्त उसकी गिरफ्तारी से जुड़े जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले थे। पुलिस ने उसके पास से दो रायफल, 23 जिंदा गोलियां, और एक कार समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए थे। उसके साथ संदीप थापा नामक अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया था।

गंभीर धाराओं में था नामः

बिट्टू सिंह पर हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज थे। हालांकि, सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। इसी आधार पर अदालत ने बिट्टू सिंह को जमानत और संदीप थापा को बरी कर दिया।

इसे भी पढ़ें

Land dispute: बिहार के मथुरापुर गांव में जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग से युवक घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं