Gangrape in Jharkhand:
खूंटी। खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Gangrape in Jharkhand: ऐसे दिया घटना को अंजामः
पीड़िता ने बताया कि वह बाजार गई थी। वापस लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर दो युवक आए, जिनमें से पीछे बैठे युवक का नाम सुरा बताया गया। इसी दौरान वहां एक अन्य युवक अमन मोटरसाइकिल से पहुंचा। सुरा ने पीड़िता से कहा कि उसका दोस्त अमन उसे घर छोड़ देगा। भरोसा कर पीड़िता अमन की बाइक पर बैठ गई।
इसके बाद अमन उसे दूसरे रास्ते से रायसिमला जंगल की ओर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अमन ने अपने दोस्त सुरा को फोन कर बुलाया। थोड़ी देर बाद सुरा एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचा और पीड़िता को पास के गांव अपने घर ले गया।
Gangrape in Jharkhand: रातभर की दरींदगीः
आरोप है कि सुरा ने पीड़िता को रातभर अपने घर के कमरे में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सुबह वह कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। किसी तरह सुबह एक लड़की ने दरवाजा खोला, जिसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
Gangrape in Jharkhand: पुलिस ने की कार्रवाईः
परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला तोरपा और जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके का है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को भी सूचित कर दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
DMFT Scam: डीएमएफटी में 10,000,0000 का घोटालाः 40 हजार का डिजिटल मैट 1.25 लाख में खरीदा गया














