Delhi exposes fake passport: दिल्ली में धराये मास्टर माइंड ने किया झारखंड में नकली पासपोर्ट गिरोह का खुलासा

2 Min Read

Delhi exposes fake passport:

जमशेदपुर। दिल्ली पुलिस ने जासूसी के शक में मो आदिल हुसैन को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि वह फर्जी पासपोर्ट बनवाने के धंधे में भी शामिल था। उसका नेटवर्क झारखंड तक भी फैला है। जासूसी और फर्जी पासपोर्ट रैकेट चलाने के आरी 59 वर्षीय मोहम्मद आदिल हुसैनी ने कई चौंकानेवाले खुलासे किये हैं। वह कई नामों से जाना जाता है, जैसे सैयद आदिल हुसैन और नसीमुद्दीन। पुलिस ने उसे दो दिन पहले सीमापुरी इलाके से पकड़ा।

विदेशी परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में थाः

पुलिस के मुताबिक, आदिल विदेश में रहने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था। वह पाकिस्तान सहित कई देशों की यात्रा कर चुका है। उसने जाली कागजात से एक संवेदनशील संस्थान के तीन पहचान पत्र हासिल किए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि आदिल झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। वह और उसका भाई अख्तर हुसैनी विदेशों को गोपनीय जानकारी देने और फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनाने में शामिल थे। पूरा रैकेट जमशेदपुर से चल रहा था।

जमशेदपुर से चल रहा था रैकेटः

पुलिस ने आदिल के पास से एक असली और दो फर्जी पासपोर्ट बरामद किए हैं। उसे 26 अक्टूबर को आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को भी पकड़ा है, जो खाड़ी देशों की यात्रा कर चुका था। पुलिस जांच कर रही है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को फर्जी पासपोर्ट दिए। अभी आदिल से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें

Fake Indian passport: मुंबई में 20 साल से अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट से की अंतरराष्ट्रीय यात्राएं


Share This Article