Mayank Singh: लॉरेंस विश्नोई का करीबी मयंक सिंह अजरबैजान से लाया गया रांची

3 Min Read

Mayank Singh:

रांची। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का करीबी और झारखंड के मोस्ट वांटेड मंयक सिंह को झारखंड एटीएस रांची लेकर आ गई है। पुलिस उसे अमन साहू (अब मृत) के बीच कड़ी मानती है। मंयक सिंह को सुनील सिंह मीणा के नाम से भी जाना जाता है। रांची पहुंचने के बाद पुलिस ने सदर हॉस्पिटल में उसका मेडिकल कराया और फिर रामगढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए निकल गई।

कड़ी सुरक्षा में लाया गया रांचीः

शनिवार की सुबह एटीएस की टीम सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची।
इसके बाद एटीएस मुख्यालय में झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। फिर टीम उसे लेकर रामगढ़ के लिए निकली। रामगढ़ कोर्ट में उसके रिमांड की मांग की जाएगी। बता दें कि 22 अगस्त को झारखंड एटीएस की टीम एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को भारत लाने के लिए अजरबैजान गणराज्य गई थी।

Mayank Singh:

जारी था रेड कॉर्नर नोटिसः

एटीएस झारखंड ने बताया कि मयंक सिंह के विरुद्ध रामगढ़, पतरातू (भदानीनगर) में दर्ज (कांड सं0-175/22) केस में साक्ष्य के आधार पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करते हुए उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था।

रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को मयंक सिंह को अजरबैजान पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद अजरबैजान द्वारा एक्ट्राडिशन डोजियर की मांग की गई थी।

बाकू अपराध न्यायालय में चला मुकदमाः

झारखंड एटीएस ने गृह मंत्रालय के माध्यम से एक्ट्राडिशन डोजियर अजरबैजान को उपलब्ध कराया था। जिसके बाद उसके विरूद्ध अजरबैजान बाकू अपराध न्यायालय में मुकदमा चलाया गया। 27 जनवरी 2025 को अजरबैजान बाकू अपराध न्यायालय ने मयंक सिंह को भारत को प्रत्यर्पण के लिए अनुमति दी।

झारखंड में 50 केस हैं दर्जः

इसके बाद प्रत्यर्पण संबंधी सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। मयंक सिंह के विरुद्ध रंगदारी, लेवी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: अपराधी मयंक सिंह को लेकर अज़रबैजान से कल रांची पहुंचेगी ATS की टीम


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं