Prince Khan: गैंगस्टर प्रिंस खान ने खुलेआम पुलिस को धमकाया, दी गैंगवार की चेतावनी

3 Min Read

Prince Khan

रांची। झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान एक बार फिर अपने आपराधिक कारनामों को लेकर सुर्खियों में है। महीनों बाद प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वीडियो जारी कर न सिर्फ अपने मामा फहीम खान के परिवार को बल्कि पुलिस और प्रशासन को भी खुली चुनौती दी है। वीडियो में वह हथियारों और अपने साथियों के साथ नजर आ रहा है और खुलेआम “नरसंहार” की चेतावनी देता दिखाई दे रहा है।

क्या कहा प्रिंस ने इस वीडियो में?

वायरल वीडियो में प्रिंस खान फहीम खान के खलेरे भाई शेर खान को सीधे धमकाते हुए कहता है कि वह अपने मामा और वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहा है। उसने दावा किया कि फहीम के बाहर आते ही वासेपुर में असली गैंगवार देखने को मिलेगा। वीडियो में वह यह भी कहता है कि कानून का हाथ इतना भी लंबा नहीं कि उस तक पहुंच सके। प्रशासन चाहे तो दुबई आकर उसे पकड़ कर दिखाए।वीडियो के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हथियार की टेस्टिंग करते हुए भी नजर आता है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में डर फैल गया है, खासकर जिस तरह से एक परिवार को सीधे निशाना बनाया गया है, उसने मामले की गंभीरता बढ़ा दी है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि प्रिंस खान और फहीम खान के बीच वर्षों से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। वर्ष 2014 में फहीम खान के साले टुन्ना खान की हत्या के बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए थे। 3 मई 2023 को फहीम खान के बीटा इकबाल पर हुई फायरिंग में भी प्रिंस खान और उसके भाइयों के नाम सामने आए थे।
इससे पहले भी वह ऑडियो संदेश के जरिए धमकियां देता रहा है।

कितने मामले और दर्ज है प्रिंस के खिलाफ?

बता दे प्रिंस खान पर रंगदारी, हत्या की साजिश और हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पहले भी वह सोशल मीडिया के जरिए धमकियां देता रहा है, हालांकि हमेशा पुलिस कार्रवाई से बचता रहा है।यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब हाईकोर्ट ने फहीम खान को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 10 दिनों के भीतर बाहर आ सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है और प्रिंस खान की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Share This Article