Police raid Latehar: देवनद नदी के पास पुलिस का छापा, 726 पेटी अवैध शराब जब्त

1 Min Read

Police raid Latehar:

लातेहार। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार एसपी के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र के देवनद नदी के पास छापेमारी की गई, जहां से एक कंटेनर वाहन में लदी 726 पेटी अवैध शराब जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में प्रमुख रूप से इंपीरियल ब्लू ब्रांड शामिल है। जब्त खेप में 750 एमएल की 504 पेटी, 375 एमएल की 174 पेटी और 180 एमएल की 48 पेटी शराब पाई गई। सभी शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी जा सकी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और शराब तस्करी से जुड़े आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share This Article