Cyber criminals: देवघर पुलिस ने किया 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 12 सिम जब्त

1 Min Read

Cyber criminals:

देवघर। देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीपुर थाना क्षेत्र से 8 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देवघर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देशन में और साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में की गई। जांच में पता चला कि गिरफ्तार अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि पदाधिकारी, कस्टमर केयर अधिकारी, क्रेडिट कार्ड अधिकारी और एचपी गैस अधिकारी बनकर ठगी करते थे। मौके से कुल 8 मोबाइल और 12 सिम जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2023 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक पूरे राज्य में सबसे अधिक 1382 साइबर अपराधी देवघर जिले में पकड़े गए हैं। इस दौरान 1961 मोबाइल और 3807 सिम जब्त किए गए, जिसमें से 500 सिम प्रतिबिंब ऐप आधारित थे। केवल 2025 में ही अब तक कुल 681 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 838 मोबाइल, 1076 सिम तथा 250 प्रतिबिंब ऐप आधारित सिम जब्त किए गए हैं। साइबर जांच टीम ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article