Aman Saw gang: अमन साव गैंग के नये बॉस राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस!

2 Min Read

Aman Saw gang:

रांची। झारखंड के चर्चित अमन साव गैंग की कमान संभाल रहे राहुल सिंह के खिलाफ जल्द ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है। इसे लेकर रांची की CID ने बड़ी कार्रवाई की है। अमन साव गिरोह से जुड़े चर्चित अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह अमन साव गिरोह का एक खास सदस्य रहा है और वर्तमान में गैंग को वही चला रहा है। उसे गैंग का नया बॉस बताया जा रहा है। अमन साव की पुलिस एनकाउंटर में मौत और मयंक सिंह के जेल जाने के बाद गैंग का संचालन राहुल सिंह ही कर रहा है। बताया जाता है कि वह विदेश में छिपा बैठा है और वहीं गैंग चला रहा है।

राहुल सिंह पर आरोपः

पुलिस के अनुसार राहुल सिंह से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है। आरोप है कि राहुल सिंह ने राजधानी रांची के विभिन्न व्यवसायियों से लगातार फोन कॉल के माध्यम से रंगदारी की मांग की है। कई व्यवसायी इस रंगदारी का शिकार बन चुके हैं और उनके नाम का गलत इस्तेमाल करते हुए राहुल सिंह द्वारा फोन कॉल किए जा रहे हैं।

जांच में जुटी रांची CID और पुलिसः

रांची पुलिस और CID इस मामले की गहन जांच कर रही है। इसके लिए विदेशी ठिकानों पर छिपे अपराधियों तक पहुंचने के लिए इंटरपोल और संबंधित एजेंसियों से सहयोग लिया जा रहा है। इसी को लेकर रांची सीआइडी ने केंद्र सरकार को राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस का प्रस्ताव भेजा है।

Share This Article