JharkhandAman Sahu news: बिल्डर विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी, दहशत पूरा परिवार में

Aman Sahu news: बिल्डर विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर 1 करोड़ की रंगदारी, दहशत पूरा परिवार में

Aman Sahu News:

रांची। रांची के नामी बिल्डर और जमीन कारोबारी विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे राहुल सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजय जैन ने गोंदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी पुष्टि रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भी की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें 2 नवंबर से लगातार इंटरनेट कॉल के जरिए एक करोड़ रुपये की मांग की जा रही है। बता दें धमकी देने वालों ने रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। व्हाट्सऐप कॉल और अन्य माध्यमों से भी धमकी मिलने की बात सामने आई है। लगातार मिल रही धमकियों से कारोबारी और उनका परिवार गहरे तनाव में हैं।

क्या है मामला?

विजय जैन, जो कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के पास रहते हैं, ने पहली कॉल मिलने के बाद ही जिले के वरीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी थी। परिवार इतना भयभीत है कि सदस्य सुरक्षा के लिए गाड़ियों को बार-बार बदलकर घर से निकल रहे हैं। तनाव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि विजय जैन की तबीयत भी बिगड़ गई है। किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल को वे रिसीव करने से पहले टू-कॉलर सहित अन्य माध्यमों से उसकी जांच करवाते हैं।

पुलिस जांच शुरू:

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी किस स्थान से और किन लोगों द्वारा दी जा रही है, इसे लेकर साइबर सेल और स्थानीय थाना पुलिस मिलकर काम कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles