Chaibasa police: चाईबासा पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 गिरफ्तार

2 Min Read

Chaibasa police:

चाईबासा। चाईबासा में नो एंट्री की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पथराव मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। चाईबासा एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो के बयान पर मुफस्सिल थाना में 74 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि 27 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पर पथराव किया।

ग्रामीणों की मांगः

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में नो एंट्री व्यवस्था से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इस कारण उन्होंने लगातार विरोध प्रदर्शन किए। इस मामले में आदिवासी हो समाज और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में बीते बुधवार को उपयुक्त चंदन कुमार के साथ बैठक की गई। बैठक में आंदोलनकारियों ने 24 घंटे के भीतर बिना शर्त सभी गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और नो एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें

Chaibasa protest: चाईबासा में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, SDPO की गाड़ी क्षतिग्रस्त, लाठीचार्ज और आंसू गैस से संभाली स्थिति

Share This Article