इसी साल होना है विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड में कांग्रेस 33 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर रणनीति बना रही है।
कांग्रेस के आला नेताओं ने झारखंड के पदाधिकारियों संग बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
दरअसल, कांग्रेस नेतृत्व चार दिन तक चार राज्यों के नेताओं के साथ स्ट्रैटजी मीटिंग कर रहा है।
ये चार राज्य हैं- झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर– जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी अगले चार दिन चारों राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
इस स्ट्रैटजी मीटिंग की शुरुआत झारखंड के साथ हुई है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई।
इसके बाद खड़गे और राहुल आज महाराष्ट्र, 26 जून को हरियाणा और 27 जून को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
झारखंड के नेताओं के साथ हुई बैठक में राज्य की 81 में से 33 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई।
यह भी तय हुआ कि अहले एक माह तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है।
साथ ही तय हुआ कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर लोगों की समस्याओं को जानेंगे और उनके समाधान के प्रयास किये जायेंगे।
बैठक में झारखंड के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी हुई। बैठक में झारखड प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, रामेश्वर उरांव समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना









