Jharkhand closed: आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद 4 जून को, 3 को मशाल जुलूस [Jharkhand bandh by tribal organizations on 4th June, torch procession on 3rd June]

2 Min Read

Jharkhand closed:

रांची। आदिवासी संगठनों 4 जून को झारखंड बंद बुलाया है। बंद पूर्व संध्या पर 3 जून को मशाल निकाल कर बंद का आह्वान किया जायेगा। यह जानकारी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने सोमवार को दी। वह मीडिया से बात कर रहे थे। मौके पर पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि यह बंद सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में बुलाई गई है।

उन्होंने बताया कि बंद में कई आदिवासी संगठन शामिल हैं, जो अपना समर्थन दे रहे हैं।आदिवासी नेताओं ने कहा कि यह रैंप आदिवासी समुदाय के पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है, जिसे हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। विरोध के रूप में झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर तीन जून को आदिवासी संगठनों द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ेगा और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Jharkhand closed: रैंप सांस्कृतिक अधिकारों का उलंघन: गीताश्री उरांव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद गीताश्री उरांव ने कहा कि यह रैंप हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लंघन है, इसे तुरंत हटाना होगा। हम सरकार के आगे झूके नहीं है, रुके नहीं है। वहीं देव कुमार धन ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय की भावनाओं का सम्मान किया जाए और हमारे पवित्र स्थल की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे और भी सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची बंद: सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं