रांची। झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। वे हाल ही में रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं। मुरारी लाल मीणा को अक्टूबर 2024 में डीजी रैंक में प्रमोशन मिला था और इसके बाद उन्होंने इस पद से कार्यभार संभाला था। वे झारखंड पुलिस मुख्यालय में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
तीन डीजी रैंक के पद होंगे रिक्त
मुरारी लाल मीणा के रिटायरमेंट के साथ, जनवरी 2025 में झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के कुल तीन पद खाली हो जाएंगे। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह और 1992 बैच के आरके मल्लिक के रिटायर होने से ये पद रिक्त होंगे।
इसके अलावा, आईजी रैंक में भी एक पद खाली होगा, क्योंकि 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी राजकुमार लकड़ा जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मुरारी लाल मीणा को तीन जनवरी 2025 को फेयरवेल देने की योजना बनाई है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड के आईपीएस अधिकारियों में बदलाव की बयार: कई प्रोन्नति और सेवानिवृत्ति की तैयारी