रांची। जैक बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सुबह साढ़े 11 बजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल के ऑफिस से 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया।
मैट्रिक के परीक्षार्थी jac.jharhand.gov.in एवं jacresults.com वेबसाइट् पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि इस बार जैक मैट्रिक परीक्षा छह फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक हुई थी। राज्यभर में बनाए गए 1238 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,21,678 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।
परीक्षार्थी ऐसे देखें रिजल्टः
जैक रिजल्ट के लिंक को jacresults.com पर और वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है।
इस लिंक पर जाकर रोल कोड एवं रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है। छात्र अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विद्यार्थी ध्यान रखें कि जब तक उन्हें स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती, तब तक जैक वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट ही उनके काम आएगी।
रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स अपनाएः
jacresults.com पर जाएं
होम पेज पर कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक ओपेन करें
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
अपनी मार्कशीट चेक करें
SMS के जरिए करें चेकः
छात्र अपना 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने में असमर्थ हैं, तो वे SMS सेवा का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
JHA10 लिखे और रोल नंबर टाइप करें. इस मैसेज को 567675 पर भेज दें।
RESULTJAC10RollCode + रोल नंबर पंजीकरण संख्या टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें। आपके मोबाइल पर आपका रिजल्ट आ जायेगा।
इसे भी पढ़ें
पलामूः ममता और बीडी राम 24 को करेंगे नामांकन









