झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति सभी 81 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव [Jharkhand Bachao Kranti Sena Samiti will contest elections on all 81 assembly seats]

2 Min Read

रांची। झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।

केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि संगठन की कोर कमिटी ने यह फैसला लिया है। हम पर झारखण्ड की जनता ने भरोसा जताया है, जिसका सम्मान करते हुए हम विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

हम वैसे साथियों के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे जो झारखण्ड की नीतियों, डेवलपमेंट विज़न, लॉंग टर्म प्लान के साथ अपनी माटी के लिए कुछ करना चाहते हों। उन्होंने झारखण्ड के सभी सीटों से वैसे लोगों को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है जो राज्य के नवनिर्माण की परिकल्पना रखते हैं।

पार्टी के वेबसाइट पर दी गई जानकारी

www.jbkssjharkhand.in के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य का कोई भी व्यक्ति झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति के बैनर तले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट हेतु अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकता है।

हालांकि संगठन द्वारा दावेदारी पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन की ओर से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है कि समिति महिलाओं एवं युवाओं को विशेष रूप से चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

वहीं प्रोफेशनल लोगों जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार, शिक्षक, रिटायर्ड जवान, रिटायर्ड प्रोफेसर आदि से भी संगठन ने आगे आकार राज्य हित में चुनाव लड़ने का आह्वान किया है।

चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग समिति की वेबसाईट www.jbkssjharkhand.in, ई-मेल आईडी officejbkss@gmail.com या जारी किए गए मोबाईल नंबर (9472777378) पर संपर्क कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

संजय मेहता ने बनाई अपनी पार्टी JBKSS, चुनाव आयोग में करायेंगे रजिस्ट्रेशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं