Jharkhand Assembly winter session: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, 8 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश

1 Min Read

Jharkhand Assembly winter session:

रांची। झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल पांच कार्यदिवस होंगे, जिनमें चार दिन प्रश्नकाल के लिए निर्धारित हैं। आठ दिसंबर को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन, 5 दिसंबर को शोक प्रकट किया जाएगा और घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को शपथ दिलाई जाएगी। नौ दिसंबर को प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद अनुपूरक बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा। दस और 11 दिसंबर को राजकीय विधेयकों और सरकारी कामकाज पर चर्चा होगी, जबकि अंतिम दिन गैर-सरकारी संकल्पों पर विचार होगा। 6 और 7 दिसंबर को सप्ताहांत के कारण अवकाश रहेगा।

Share This Article