Latest NewsRental law updates 2025: किरायेदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम, जानें क्या बदला?

Rental law updates 2025: किरायेदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम, जानें क्या बदला?

Rental law updates 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने न्यू रेंट एग्रीमेंट 2025 को लागू कर दिया है। यह नया ढांचा मॉडल टेनेन्सी एक्ट (MTA) और हालिया बजट प्रावधानों के आधार पर तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है किराया प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, सुगम और विवाद-मुक्त बनाना।

रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्य रजिस्ट्री पर फोकसः

सरकार का मुख्य फोकस अब रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्य रजिस्ट्री पर है, ताकि अवैध या मौखिक समझौते खत्म हों और दोनों पक्षों के अधिकार सुरक्षित रहें।

  1. रेंट एग्रीमेंट की अनिवार्य रजिस्ट्री अब जरूरीः

    अब किसी भी तरह का किराया समझौता मौखिक या अनौपचारिक तरीके से नहीं चलेगा। नए नियमों के तहत एग्रीमेंट साइन होने के दो महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन स्टेट प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पोर्टल या नजदीकी रजिस्ट्रार ऑफिस के माध्यम से प्रक्रिया। तय समयसीमा में रजिस्ट्री नहीं कराने पर ₹5,000 का जुर्माना। इसके लागू होने से किरायेदारों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी और विवादों की संभावना कम होगी।

    2. सिक्योरिटी डिपॉजिट पर सीमा तयः

      सरकार ने पहली बार पूरे देश में सुरक्षा राशि पर सीमा तय की है।
      नई सीमा इस प्रकार है:

        रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी: अधिकतम 2 महीने का किराया

        कमर्शियल प्रॉपर्टी: अधिकतम 6 महीने का किराया
        यह बदलाव खासकर नौकरीपेशा और मध्यमवर्गीय किरायेदारों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्हें शुरुआत में भारी रकम जमा करनी पड़ती थी।

        3. किराया वृद्धि अब नियमों के दायरे मेः

        अब मकान मालिक मनमानी बढ़ोतरी नहीं कर पाएंगे।
        नए प्रावधानों के अनुसार किराया केवल निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही बढ़ेगा। वृद्धि से पहले किरायेदार को लिखित सूचना अनिवार्य होगा। इससे किरायेदार को वित्तीय योजना बनाने का पर्याप्त समय मिलेगा।

        4. निष्पक्ष और स्पष्ट बेदखली प्रक्रियाः

        नए कानून में यह साफ कर दिया गया है कि किसी भी किरायेदार से अचानक घर खाली करने को नहीं कहा जा सकेगा। बेदखली के सभी नियम एक्ट में स्पष्ट रूप से परिभाषित किए गए हैं। इससे मकान मालिक और किरायेदार दोनों के अधिकार संतुलित रहेंगे।

        5. 60 दिनों में विवाद का निपटाराः

        किराया विवाद वर्षों तक कोर्ट में न फंसे, इसके लिए सरकार ने स्पेशल रेंट कोर्ट और रेंट ट्रिब्यूनल का गठन करने का निर्णय लिया है। इन संस्थाओं का लक्ष्य है, हर विवाद का 60 दिनों के भीतर समाधान और तेज़, सस्ता और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना।

          WhatsApp Group Join Now
          Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

          Hot this week

          Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

          Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

          NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

          NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

          14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

          Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

          Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

          Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

          Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

          Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

          CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

          CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

          Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

          Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

          Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

          Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
          Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

          Related Articles