झारखंड विस चुनावः झामुमो ने चमरा लिंडा का टिकट रोका [Jharkhand assembly election: JMM stops Chamra Linda ticket]

2 Min Read

चंपाई के खिलाफ झामुमो का प्रत्याशी तय नहीं

रांची। लंबी मशक्कत के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने बिसात बिछा दी है। झामुमो ने मंगलवार की देर रात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

राजद ने भी 06 नाम जारी किए। झामुमो की सूची में 35 प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस 21 की सूची जारी कर चुकी है। माले ने भी मंगलवार को तीन नाम जारी किए।

झामुमो ने सरायकेला के भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन के विरुद्ध प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है। धनवार में बाबूलाल मरांडी के विरुद्ध फिर से निजामुद्दीन अंसारी को उतारा है।

झामुमो ने रांची सीट को रखा होल्ड परः

रांची की सीट से भी झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पहली सूची में पार्टी ने एक विधायक का नाम काटा है। 21 विधायकों को टिकट दिया है।

बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा और सिसई के जीगा सुसारन होरो का टिकट होल्ड पर है। लिंडा पार्टी से निलंबित हैं। यहां कोई नया चेहरा आएगा। झामुमो ने राजद की सूची जारी होने के लगभग चार घंटे बाद अपनी सूची जारी की।

नलिन सोरेन व जोबा मांझी के सांसद बनने के बाद उनके पुत्रों को क्रमश: शिकारीपाड़ा और मनोहरपुर से टिकट मिला है।

पूर्व मंत्री राधाकृष्ण फिर हुए कांग्रेसी, छतरपुर से लड़ सकते हैः

इधर, सीट शेयरिंग को लेकर विवाद के बीच पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर की घर वापसी हो गई। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने राजद से त्याग पत्र दे दिया था। कांग्रेस ने विश्रामपुर विधानसभा सीट के बदले राजद से छतरपुर विस क्षेत्र को अपने हिस्से में ले लिया है।

समझा जाता है छतरपुर से कांग्रेस राधाकृष्ण किशोर को अपना उम्मीदवार बनाएगी। राजद ने मंगलवार को जो सूची जारी की उसमें छतरपुर शामिल नहीं है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा के ये दिग्गज अब झामुमो के

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं