Jharkhand Assembly best MLA award: झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ, धनबाद विधायक राज सिन्हा चुने गये उत्कृष्ट विधायक

Anjali Kumari
2 Min Read

Jharkhand Assembly best MLA award:

रांची। इस वर्ष झारखंड विधानसभा का ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान धनबाद के विधायक राज सिन्हा को दिया गया है। विशेष चयन समिति ने उनकी सदन में सक्रियता, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पहल और विधायी कार्यों में योगदान को देखते हुए उनका चयन किया है।

रजत जयंती के पहले सत्र में मिलेगा सम्मानः

यह सम्मान झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह के पहले सत्र में दिया जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें सम्मानित करेंगे। इसे विधायक के सक्रिय कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

22 नवंबर को मनेगी झारखंड विधानसभा की रजत जयंतीः

झारखंड विधानसभा अपने स्थापना दिवस के 25 साल पूरे होने पर इस बार रजत जयंती समारोह मना रही है। इसके लिए विधानसभा परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने पूरे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

समारोह दो सत्रों में होगाः

पहला सत्र – सम्मान सत्र
उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान
शहीदों के परिजनों को मंच पर बुलाकर सम्मान
क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस सत्र को संबोधित करेंगे और विधानसभा कर्मियों को सम्मानित करेंगे
दूसरा सत्र – सांस्कृतिक सन्ध्या

बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ की प्रस्तुति
हास्य कवि दिनेश बावरा का कार्यक्रम
संगीत, प्रकाश और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा विधानसभा परिसर
समारोह में वर्तमान और पूर्व विधायक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राज्य को संबोधित करेंगे।

Share This Article