रांची। झारखंड तथा बिहार पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए रणनीति बनायी है |
बुधवार को बिहार के गया जिला की पुलिस और झारखंड के हजारीबाग, पलामू,चतरा और कोडरमा जिला के SP के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई |
इस बैठक में शराब माफियाओं और तस्करों की लिस्ट आदान प्रदान हुई. साथ ही कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई गई |
दूसरी ओर चेकिंग के लिए बॉर्डर पर चेकनाका की तैयारी पर भी चर्चा की गयी, ताकि वहां पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा सके |
इसके साथ ही अपराधियों का डाटा भी एक दूसरे के साथ शेयर किया गया. जिससे चुनाव से पहले छापेमारी कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके |
बैठक के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को समन्वय बनाकर काम करने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी |
इसे भी पढ़ें
झारखंड में 57 रेलवे स्टेशनों की बदल रही तस्वीर, ऐसे दिखेंगे दुमका और बोकारो स्टेशन








