Jharkhand 25th foundation day:
रांची। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत परंपरागत ‘जोहार’ से करते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और फुलो-झानो जैसे महानायकों को श्रद्धांजलि दी।
वीरों की विरासत ने झारखंड को संस्कृति, विकास और पहचान दीः
सीएम ने कहा कि इन्हीं वीरों की विरासत ने झारखंड को संस्कृति, विकास और पहचान के नए आयाम दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अबुआ सरकार महिलाओं के सम्मान, बच्चों की शिक्षा, युवाओं के रोजगार और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर पुरखों के सपनों का एक समृद्ध और सशक्त झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। स्थापना दिवस पर उनका संदेश उम्मीद, गर्व और एकजुटता का प्रतीक रहा।

