BiharPrashant Kishore Babu statement: PK Babu statement: सिर्फ पदयात्रा से नहीं मिलता जनादेश, PK बाबू- सत्ता, संगठन और आंदोलन की भी होती है जरूरत

Prashant Kishore Babu statement: PK Babu statement: सिर्फ पदयात्रा से नहीं मिलता जनादेश, PK बाबू- सत्ता, संगठन और आंदोलन की भी होती है जरूरत

Prashant Kishore Babu statement:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर और उनकी जनसुराज पार्टी के खराब प्रदर्शन ने एक बार फिर यह राजनीतिक सच उजागर कर दिया कि सिर्फ पदयात्रा, नारे या रणनीति से चुनाव नहीं जीते जाते। भारतीय राजनीति के इतिहास में जिन नेताओं ने बड़ी सफलता हासिल की, उन्होंने हमेशा किसी न किसी मजबूत राजनीतिक ढांचे सत्ता, संगठन या जनांदोलन का सहारा लिया। प्रशांत किशोर की विफलता की जड़ यही है कि उन्होंने इन बुनियादी वास्तविकताओं को नजरअंदाज किया।

आजादी के बाद के चुनावों का हाल:

आजादी के बाद के चुनावों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की विराट लोकप्रियता केवल उनके व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि कांग्रेस के शक्तिशाली संगठन और आजादी के आंदोलन की विरासत से निर्मित हुई थी। इंदिरा गांधी भी सत्ता में रहते हुए ही साहसिक फैसले ले सकीं बैंकों का राष्ट्रीयकरण और प्रिवी पर्स खत्म करने जैसे कदम उनकी छवि को मजबूत बनाने में निर्णायक साबित हुए। यानी सत्ता ने छवि को आकार दिया, और छवि ने चुनाव को।1977 में जनता पार्टी की जीत भी उसी समय संभव हुई जब इमरजेंसी विरोधी माहौल, जयप्रकाश नारायण का जनांदोलन और कई दलों के संगठनात्मक आधार एक साथ आए। बाद में वीपी सिंह की सफलता में ‘बोफोर्स’ मुद्दे के साथ भाजपा और वामदलों का समर्थन जरूरी साबित हुआ।

अरविंद केजरीवाल की सफलता भी अन्ना आंदोलन भी देन है:

राज्यों में ममता बनर्जी, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, करुणानिधि, नवीन पटनायक, देवेगौड़ा और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता भी किसी न किसी पुरानी पार्टी, आंदोलन या सत्ता की छांव में खड़े होकर बड़े बने। अरविंद केजरीवाल की सफलता भी अन्ना आंदोलन और उसके बाद दिल्ली की सत्ता में मिले अवसरों की देन थी।इसके मुकाबले प्रशांत किशोर ने बिना किसी स्थापित संगठन, सत्ता अनुभव या जनांदोलन के सहारे केवल पदयात्रा के दम पर चुनावी सफलता की उम्मीद रखी। परिणामस्वरूप, आंदोलन की गर्मी, संगठन की पकड़ और सत्ता के अनुभव तीनों के अभाव ने जनसुराज को जमीन नहीं पकड़ने दी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

IndiGo bomb alert: इंडिगो फ्लाइट्स में बम अलर्ट से हड़कंप, दो विमान अलग-अलग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए

IndiGo bomb alert: बैंगलोर, एजेंसियां। इंडिगो एयरलाइंस पिछले दो दिनों से उड़ानें रद्द होने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन गुरुवार को मामला...

Smuggling gang busted: कर्नाटक में 1143 किलो लाल चंदन जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह बेनकाब, लग्जरी कारें भी बरामद

Smuggling gang busted: बैंगलोर, एजेंसियां। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का...

Black suitcase: पुतिन के साथ चलने वाला ‘काला सूटकेस’ आखिर कितना हैं खतरनाक? जानिए क्या है Russia का Nuclear...

Black suitcase: नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जहां भी जाते हैं, उनके साथ एक काला सूटकेस जरूर देखा जाता है। भारत दौरे...

ED raids: झारखंड ईडी की चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद-नोएडा के 20 ठिकानों पर छापेमारी, निदेशक गिरफ्तार

ED raids: रांची। झारखंड ईडी की रांची इकाई ने MAXIZONE चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। यह...

सेब में कौन-कौन से विटामिन होते हैं? जानें रोज एक सेब खाने से मिलने वाले अद्भुत फायदे

Vitamins in apples: नई दिल्ली, एजेंसियां। सेब दुनिया के सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जाता है। "रोज एक सेब, डॉक्टर दूर"—यह कहावत सेब...

Swelling in winter: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन क्यों होती है? जानें इससे बचने के उपाय

Swelling in winter: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दी का मौसम आते ही कई लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन...

Land for Job case: लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला टला, अगली सुनवाई 8 दिसंबर को

Land for Job case: पटना, एजेंसियां। ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को गुरुवार को बड़ी राहत मिली...

Cardamom hot or cold: इलायची गर्म होती है या ठंडी? रात को सोने से पहले दो इलायची खाने से...

Cardamom hot or cold: नई दिल्ली, एजेंसियां। इलायची न सिर्फ रसोई का एक आम मसाला है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles