रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सार्थक रही और इसमें प्रदेश के विकास और जनहित के विषयों पर लम्बी चर्चा हुई साथ ही आगे मिलकर झारखंड में काम करने पर सहमति बनी। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।







