साड़ी पहनकर पर्चा भरने पहुंचे JBKSS प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। रांची से जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्रनाथ महतो छिप-छिपाकर रांची डीसी ऑफिस पहुंचे थे।

गिरफ्तारी से बचने के लिए वह साड़ी पहनकर समाहारणायल पहुंचे थे। इधर, पुलिस पहले से उनका इंतजार कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने देवेंद्र को देखा, उन्हें गिरफ्तार कल लिया।

बता दें कि देवेंद्रनाथ महतो भी जयराम महतो के साथ विधानसभा घेराव मामले में वांछित थे। जेबीकेएसएस ने उन्हें रांची से प्रत्याशी बनाया है। उन्हें आज नामांकन करना था। पुलिस को भी इसकी सूचना थी।

शनिवार को देवेंद्रनाथ महतो जैसे ही नामांकन करने पहुंचे, तो नामांकन से पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें

राहुल के रायबरेली से पर्चा भरने पर BJP का तंज, वायनाड से हार रहे राहुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं