Tata new jobs announcement: अगले 5 सालों में 4 लाख नई नौकरियां देगा टाटा, 11 हजार करोड़ निवेश करेगा

2 Min Read

Tata new jobs announcement:

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा समूह ने 128 वीं वर्षगांठ पर रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की है। समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मीडिया को बताया कि टाटा स्टील के 128 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर अगले पांच सालों में चार लाख नई नौकरियां गी जायेंगी। उन्होंने बताया कि टाटा समूह का तेजी से विस्तार हो रहा है और नई परियोजनाओं के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं में भी बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसी विस्तार के कारण आने वाले समय में बड़ी संख्या में कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह के विभिन्न सेक्टरों में जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

अभी 11 लाख कर्मचारीः

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टाटा समूह लगातार नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह ने कर्मचारियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी की है। वर्तमान में यह आंकड़ा 11 लाख से अधिक है, जो अगले पांच से छह सालों में बढ़कर 15 लाख तक हो जाएगा। समूह के चेयरमैन इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बातचीत की, जिसमें कहा गया कि टाटा स्टील 11 हजार करोड़ रूपये का निवेश करने जा रहा है।

लायी जा रही हिसारना टेक्नोलॉजीः

उन्होंने आगे कहा कि टाटा स्टील के नीदरलैंड प्लांट में विकसित हिसारना टेक्नोलॉजी को हम ला रहे हैं। इसके लिए फ्लैट प्रोडक्ट, लॉन्ग प्रोडक्ट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट पर काम चल रहा है।

Share This Article