Jamshedpur Police Department: जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

2 Min Read

Jamshedpur Police Department

जमशेदपुर। जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय ने देर रात आदेश जारी कर कुल 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार

जारी आदेश के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरंजन कुमार को बर्मामाइंस थाना की जिम्मेदारी दी गई है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जबकि टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी और फैज़ अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article