Dr AB Balsara passes away
जमशेदपुर। शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों में शामिल Dr. A. B. Balsara का गुरुवार को निधन हो गया। वे Tata Main Hospital (टीएमएच) के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष (एचओडी) थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
परिजनों के अनुसार डॉ. बलसारा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे किया जाएगा। वे अपनी सादगी, विनम्र स्वभाव और गहन चिकित्सा ज्ञान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से डॉक्टरों और मरीजों के बीच गहरा दुख देखा जा रहा है।
डॉ. बलसारा का चिकित्सा करियर
डॉ. बलसारा का चिकित्सा करियर काफी उल्लेखनीय रहा। जमशेदपुर आने से पहले वे Government Medical College Nagpur में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद उन्होंने टीएमएच में सेवाएं दीं और यहीं से मेडिसिन विभाग के एचओडी पद से सेवानिवृत्त हुए। वे डीएनबी (मेडिसिन) पोस्टग्रेजुएट डिग्री के लिए परीक्षक की जिम्मेदारी भी निभाते रहे। समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए Indian Medical Association (आईएमए) जमशेदपुर ने वर्ष 2022 में उन्हें सम्मानित किया था। वे आईएमए के सबसे वरिष्ठ आजीवन सदस्यों में से एक थे।
डॉ. बलसारा के निधन पर कई डॉक्टरों ने शोक जताया
डॉ. बलसारा के निधन पर आईएमए जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. माझी और सचिव डॉ. सौरभ चौधरी समेत कई डॉक्टरों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बलसारा की कार्यशैली, समर्पण और मरीजों के प्रति उनकी सेवा भावना आने वाली पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी।







