Terror attack in Jamshedpur: जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर

2 Min Read

Terror attack in Jamshedpur

जमशेदपुर। खुफिया एजेंसियों ने जमशेदपुर में संभावित आतंकी हमले की आशंका जताई है, जिसके बाद राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। जिले के एसएसपी पीयूष पांडे समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, औद्योगिक क्षेत्र और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हाल ही में रांची के विकास अस्पताल के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

जमशेदपुर में स्लीपर सेल के सक्रिय होने का दावा

खुफिया रिपोर्ट में जमशेदपुर में स्लीपर सेल के सक्रिय होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आजादनगर के जाकिरनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान इस नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

लोगों से शांति बनाये रखने की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

Share This Article