Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो का यह करतब देख अवाक रह गये लोग, 30 फीट ऊंचे खूंटे पर झूला झूले [People were left speechless after seeing this feat of MLA Jairam Mahato, he swung on a 30 feet high peg]

1 Min Read

Jairam Mahto:

गिरिडीह। डुमरी प्रखंड के चपरी, बनकटवा, नावाडीह, पोटसो, मंझली टांड़ आदि गांवों के शिव मंदिर परिसर में धूमधाम से भोक्ता पर्व मनाया गया। इस दौरान शिव भक्तों की कठोर साधना दिखी। कई भक्तों सहित डुमरी विधायक जयराम महतो ने 30 फीट ऊंचे खूंटे पर झूल कर भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Jairam Mahto: भूमि लोटन करते हुए पहुंचे मंदिर

पर्व की शुरुआत शुक्रवार को स्नान कर संयोत के साथ हुई। शनिवार को दिन भर उपवास रख कर मंदिर परिसर में शिव आराधना की गयी। आम लोगों के साथ विधायक जयराम भी जलाशय में स्नान करने के बाद भूमि लोटन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।

फिर दहकते अंगारों में नंगे पांव नृत्य किया। इसके बाद शिव भक्तों ने पीठ व बांह में लोहे के कील लगा कर 30 फीट ऊंचे खंभे में रस्सी के सहारे झूले पर झूला। अनुष्ठान के दौरान महिलाएं अपने सिर पर पानी से भरा लोटा रख कर शिव व माता पार्वती की आराधना करती रहीं।

इसे भी पढ़ें

MLA Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं