Jairam Mahato: जयराम महतो जख्मी, रामनवमी जुलूस के दौरान फरसे की नोक सिर में घुसी [Jairam Mahto injured, the tip of the axe pierced his head during Ram Navami procession]

2 Min Read

Jairam Mahato:

गिरिडीह। डुमरी विधायक जयराम महतो जख्मी हो गये हैं। रामनवमी जुलूस के दौरान उनके सिर में फरसे की नोक घुस गई। जयराम महतो कल शाम डुमरी चौक में लाठी प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक से फरसे की नोक जयराम के माथे में घुस गई। उस वक्त जयराम महतो किसी समर्थक के कंधे पर चढ़कर झूम रहे थे। इसी दौरान पीछे से उनको चोट लगी।

Jairam Mahato: समर्थक ले गये अस्पतालः

उन्हें एहसास हो गया था कि उनके सिर में चोट लगी है। इसके बाद वह कंधे से उतर गये। समर्थकों ने उनको तुरंत क्लीनिक में पहुंचाया। जहां उनके सिर पर दवाई लगाकर ड्रेसिंग की गई। बता दें कि रविवार को पूरे देश में रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इसी दौरान डुमरी में भी शोभायात्रा निकाली गई थी। जहां डुमरी विधायक जयराम महतो भी शामिल होने पहुंचे थे।

मौके पर कई लोग परांपरिक हथियार लहराकर झूम रहे थे उसी वक्त जयराम महतो कि सिर में चोट लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जयराम डॉक्टर दवा ले रहे हैं और खतरे से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में युवा जयराम महतो का चमका सितारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं