जयराम महतो को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार [Jairam Mahato did not get relief, court refused to grant anticipatory bail]

1 Min Read

रांची। जेबीकेएसएस (JBKSS) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी रहे जयराम महतो को कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, जयराम महतो ने कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया है। बता दें कि साल 2022 में विधानसभा घेराव के मामले में जयराम महतो आरोपित हैं।

पिछले दिनों इसी मामले में पुलिस ने उन्हें बोकारो में लोकसभा चुनाव के नामांकन के तुरंत बाद पकड़ा था, लेकिन वह जनसभा का बहाना बनाकर निकल गये थे।

इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली थी, जहां से उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लग गई थी।

अब जयराम महतो ने चुनाव बाद अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो को राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं