JAC बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026: JAC बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक–इंटर परीक्षा की डेटशीट, जानिए कब से शुरू हो रही परीक्षा ? 

Ranjan Tiwari
3 Min Read
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) Datesheet Released

JAC बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2026

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

जैक बोर्ड के अनुसार, 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं प्रथम पाली में होंगी, जिनका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी। इंटर की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होंगी।

10वीं की प्रमुख परीक्षा तिथियां

जारी शेड्यूल के अनुसार 3 फरवरी को आईटी और अन्य वोकेशनल विषयों की परीक्षा से शुरुआत होगी। 4 फरवरी को हिंदी (कोर्स A और B), 7 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 9 फरवरी को विज्ञान, 11 फरवरी को गणित और 13 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उर्दू, बांग्ला, उड़िया, कॉमर्स, होम साइंस और संगीत जैसे विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित तिथियों पर होंगी।

12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल

इंटरमीडिएट में 13 फरवरी को अंग्रेजी, 14 फरवरी को अतिरिक्त भाषाएं, 16 फरवरी को पॉलिटिकल साइंस और संस्कृत, 17 फरवरी को साइकोलॉजी और कंप्यूटर साइंस, 18 फरवरी को हिंदी ‘E’ और इंग्लिश ‘A’, 20 फरवरी को हिंदी ‘A’, इंग्लिश ‘A’ और संगीत की परीक्षा होगी। 23 फरवरी को हिंदी (एक्स्ट्रा), उर्दू, बांग्ला और उड़िया के साथ लिखित परीक्षा समाप्त होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा और निर्देश

जैक बोर्ड ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच संबंधित स्कूल और कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल जैक की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें।

Share This Article