JAC 10th board result: JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.71 प्रतिशत छात्र सफल, ऐसेर करें चेक [JAC 10th board result released, 91.71 percent students passed, check like this]

2 Min Read

JAC 10th board result:

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने JAC ऑफिस में रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। 4 लाख 33 हजार 944 कुल परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 ने परीक्षा दी थी। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी आप आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए SMS और डिजीलॉकर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

JAC 10th board result: SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीकाः

  1. अपने मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें।
  2. टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
  3. इसे 5676750 पर भेजें।
  4. कुछ ही मिनटों में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा।

JAC 10th board result: डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीटः

  1. डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधार या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  3. “Education” सेक्शन में “JAC” विकल्प चुनें।
  4. मांगी गई जानकारी भरें और अपनी 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करें।
    JAC की वेबसाइट पर चेक करें रिजल्टः
    छात्र अपना रिजल्ट निम्न वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं: jacresults.com
    jac.jharkhand.gov.in
    रिजल्ट जारी होते ही इन साइट्स पर काफी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें और बार-बार कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें

CBSE: सीबीएसई : करियर काउंसिलिंग को लेकर 8 अप्रैल से शुरू होगा वेबिनार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं