पहले चरण से साफ है कि राज्य में BJP-NDA की सरकार बनेगी- बोले राजनाथ सिंह [It is clear from the first phase that BJP-NDA government will be formed in the state- Rajnath Singh said]

1 Min Read

गोड्डा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस का दिन है। आज ये बताने की जरुरत नहीं है कि, भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है।

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का फैसला किया।

झारखंड के 3 सीएम जेल की हवा खा चुकेः

रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, जिनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन भाजपा के 3 मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है।

उन्होंने कहा कि, पहले चरण के मदान से स्पष्ट हो गया है कि, प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह बोले-चंपाई गरीब आदिवासी का बेटा इसलिए सत्ता से बदखल किया गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं