रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जा रही मैट्रिक और इंटर की परीक्षा जारी है। इसी बीच एक बार फिर पेपर लीक की खबर सामने आई है।
23 फरवरी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित इंटर साइंस के केमेस्ट्री का एग्जाम था। इंटर के रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल हो गया था।
ये परीक्षा 23 फरवरी को 2 बजे हुई। लेकिन परीक्षा शुरू होने के लगभग 17 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र वायरल हो गया था ।
यानी की प्रश्न पत्र शुक्रवार की दोपहर 1:43 बजे वायरल हो गया था। शाम पांच बजे जब विद्यार्थी परीक्षा देकर निकले तो प्रश्नपत्रों को मिलाया गया, तो पता चला कि सभी प्रश्न एक जैसे थे।
छात्रों का कहना है कि केमिस्ट्री पेपर के जो भी प्रश्न टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहे थे, वही प्रश्न परीक्षा के दिन भी पूछे गए थे।
10वीं, 11वीं और 12वीं क्वेशन पेपर नामक व्हाट्सऐप ग्रुप में दोपहर 1:43 बजे प्रश्न पत्र डाला गया है।
छात्रों का यह भी कहना है कि प्रश्नपत्र वायरल होने के कारण कुछ बच्चे दो बजे के आसपास ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते हैं।
इस तरह मेहनत करनेवाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी कई जगहों पर लगे हैं लेकिन कई सीसीटीवी कैमरा खराब पड़ा है।
वहीं, जैक कै कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आ जाएगी। परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र वायरल हुआ, तो वहां के केंद्राधीक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें








