रांची विवि के डिग्री कॉलेजों में होगी इंटर की पढ़ाई [Intermediate studies will be conducted in degree colleges of Ranchi University]

1 Min Read

24 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

रांची। रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत डिग्री कालेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रहेगी। इसकी नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जायेगी।

इसके लिए 24 अगस्त को एडमिशन पोर्टल खोला जायेगा। शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एडमिशन को लेकर नोटिफिकेशन जारी करवाया।

बता दें कि इससे पहले एबीवीपी ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का लगभग डेढ़ घंटे तक घेराव किया था।

इस दौरान नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से गुस्साए एबीवीपी के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सभी इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए धरने पर बैठ गए थे। अंत में कुलपति को नोटिफिकेशन जारी करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

बिहार: बड़ा फैसला-डिग्री कॉलेजों में नहीं होगी इंटर की पढ़ाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं