IndiGo flights cancelled:
रांची। क्रू मेंबर्स की कमी के कारण इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार प्रभावित हो रही हैं। इसके कारण लगातार इंडिगो की सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं। शुक्रवार को भी देशभर में इंडिगो की 400 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हो गईं। इनमें रांची की भी दो फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके कारण रांची समेत देश के सभी एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ः
राजधानी दिल्ली सहित देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को लंबे इंतज़ार और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी एयरलाइन 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर चुकी है। इंडिगो ने अपने बयान में स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से उसका नेटवर्क काफी बाधित रहा है।
10 फरवरी तक हालात हो सकते हैं सामान्यः
एयरलाइन ने यात्रियों से माफ़ी मांगते हुए DGCA को आश्वस्त किया कि 8 दिसंबर से उड़ानों में देरी नहीं होगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उसके संचालन 10 फरवरी तक पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे। एयरलाइन ने यह भी माना कि FDTL नॉर्म्स के दूसरे चरण को लागू करने में गलत फैसले और योजना की कमी इस बड़े व्यवधान की मुख्य वजह रही।
देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स की स्थितिः
मुंबई एयरपोर्ट:
5 दिसंबर को 53 डिपार्चर और 51 अराइवल मिलाकर कुल 104 उड़ानें रद्द हुईं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट:
5 दिसंबर को 52 अराइवल और 50 डिपार्चर उड़ानें रद्द की गईं।
हैदराबाद एयरपोर्ट:
43 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें कैंसिल हुईं।
पुणे एयरपोर्ट:
5 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 16 अराइवल और 16 डिपार्चर फ्लाइट्स रद्द रहीं।
थिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट:
4 दिसंबर को इंडिगो की 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें विलंबित रहीं।
5 दिसंबर को अब तक 3-3 उड़ानें देर से पहुंची/उड़ीं, जबकि 2 आगमन और 2 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुईं।
रांची एयरपोर्टः रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर Indigo की दो उड़ानें रद्द हो गईं। रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 6799 और रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 398 को अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

