11697.45 करोड़ के अनुपूरक बजट में 6390.55 करोड़ खर्च होंगे मंईयां सम्मान योजना पर [In the supplementary budget of Rs 11697.45 crore, Rs 6390.55 crore will be spent on Mainiya Samman Yojana]

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार ने विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर दिया है और इस पर चर्चा हो रही है। सरकार ने कुल 11697.45 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें से 6390.55 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवंटन किया गया है।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि द्वितीय अनुपूरक बजट का 96.21 प्रतिशत यानी 11254.45 करोड़ रुपये राजस्व खर्च के लिए तय किया गया है, जबकि पूंजीगत खर्च के लिए केवल 443.44 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

54.63 प्रतिशत राशि समाज कल्याण विभाग कोः

अनुपूरक बजट की कुल राशि में से 54.63 प्रतिशत राशि का प्रावधान समाज कल्याण विभाग के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को इसी विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा है। 18 साल से 50 साल की महिलाओं को इस महीने से 2500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट हुआ पेश 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं