रांची में माता-पिता ने धारदार हथियार से कर दी बेटे की हत्या [ In Ranchi, parents killed their son with a sharp weapon ]

1 Min Read

रांची। माता-पिता ने मिलकर धारदार हथियार से काटकर अपने बेटे की हत्या कर दी। यह घटना जिले के ठाकुरगांव में हुई है।

जहां मंगलवार की देर रात बीस वर्षीय युवक मदन पाहन की धारदार हथियार से काटकर उसके माता-पिता ने हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद पिता फुलेश्वर पाहन अपनी पत्नी के साथ घर को बंद करके फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार को पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना में शामिल दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी मदन का पिता और सौतेली मां के साथ काफी झगड़ा हुआ था।

देर रात तक मारपीट भी होती रही. बाद में सब कुछ शांत हो गया था, लेकिन आधी रात ही पति-पत्नी कहीं चले गए. जिसके बाद यह पता चला कि मदन की हत्या कर दोनों फरार हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची सदर अस्पताल में लिमबर्ग फ्लैप से पहली बार पाइलोनिडल साइनस की सर्जरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं