गिरिडीह। गिरिडीह के गावां थाना पुलिस ने अवैध शराब भट्टी का खुलासा किया है।
गावां थानेदार महेश चंद्रा ने प्रखंड के डुमरझारा जंगल में अवैध रूप से चल रहे शराब भट्टी में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ शराब को नष्ट किया है।
थानेदार ने यहां वन विभाग और पुलिस जवानों के सहयोग से 2000 लीटर जावा महुआ एवं 150 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया। मौके पर वहीं अवैध शराब भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया गया।
शराब बनाने वाले कई उपकरण को भी तोड़े गये। थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बाताया कि सुदूरवर्ती जंगल में अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर वन विभाग के साथ छापेमारी की गई है। मामले में भट्टी संचालन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात








