इंस्पेक्टर से DSP बने छह अधिकारियों को IG ने लगाया बैच [IG appointed six officers who were promoted from Inspector to DSP]

2 Min Read

Promoted from Inspector to DSP:

रांची। झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर DSP बने रांची जिला के नवप्रोन्नत 6 अधिकारियों को आज बैच लगाया गया। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर DSP रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।

लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातू थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को आज रांची के आईजी मनोज कौशिक ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर DSP रैंक का बैच लगाया गया।

बता दें कि झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 25 जून कुल 64 पुलिस अधिकारियों को DSP रैंक में प्रमोट किया था। उनमें से 23 अधिकारियों को बीते सात जुलाई को DGP ने बैच लगाया था। वहीं, 6 अधिकारियों को आज बैच लगा सम्मानित किया गया।

मौके पर आईजी मनोज कौशिक, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी अजीत कुमार, रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

इरफान अंसारी ने कहा जल्द दी जायेगी रिम्स के डॉक्टरों को प्रमोशन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं