रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।
उन्होंने गुरूवार को कहा कि खबरों से पता चला है कि जो बीएमडब्ल्यू का दिल्ली में हेमंत सोरेन के घर से, बरामद हुई थी, वो कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के नाम पर है जिनके घर से 353 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे।
मरांडी ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यदि जांच हो तो धीरज साहू के ठिकानों से जो 353 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं, उसमें भी हेमंत का हिस्सा निकलेगा।
इससे पहले बाबूलाल ने कहा था कि हेमंत सोरेन की सरकार पिछले 4 सालों में एक भी कदाचार मुक्त परीक्षा नहीं करा पाई।
हेमंत ने अपने गिरोह के साथ जेएसएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र 50 लाख रुपये तक में बेचकर माड़-भात खाकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले 6.5 लाख गरीब छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर दिया।
वहीं, जब युवा विरोध करने सड़क पर उतरे तो भ्रष्ट आयोग के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज करने की बजाय युवाओं पर ही दर्जन भर धाराएं लगाकर केस दर्ज कर दिया गया
इसे भी पढ़ें
केंद्र दिल्ली में सबकुछ रोकने की कोशिश करता है : अरविंद केजरीवाल









